फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की घोषणा के अनुसार शीघ्र दिलाएंगे मुआवजा: आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र में जहरीली शराब से मृतक लोगों के परिजनों से मुलाकात कर हरिद्वार पहुंचे परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार मुआवजा शीघ्र दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 26 फरवरी को बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को सिंहद्वार क्षेत्र के एक आश्रम में पहुंचे परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि झबरेड़ा में बड़ी घटना हुई है। प्रदेश के उच्च अधिकारी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के अनुसार मृतक परिवारों को दो-दो लाख रुपये और बीमारों को 50-50 हजार रुपये की सहायता तत्काल जारी होगी। इसके लिए एसडीएम को तत्काल रिपोर्ट देने को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए विशेष सुविधा कराई जा रही है। अनाथ हुए कुछ बच्चों को आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा। इस मौके पर विधायक संजीव आर्य, अनुज चौधरी, शुभम सैनी, राजेश रैना, डा. अमन, गौरव वर्मा, कविता वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें