फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..अपहरण की सफलता को गंगा की शरण में पहुंची एकता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

जानी मानी फिल्म एवं धारावाहिक निर्माता एकता कपूर हाल ही में रिलीज हुई अपनी वेब सीरीज अपहरण की सफलता की कामना लेकर सोमवार की शाम हरिद्वार पहुंची और मां गंगा की पूजा अर्चना की। उन्होंने फिल्म अभिनेत्री माही गिल के साथ गंगा की आरती में भाग लिया और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। एकता कपूर को पहले अपने पिता फिल्म अभिनेता जितेंद्र के साथ हरिद्वार आना था। ऐनवक्त पर जितेंद्र का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका हरिद्वार आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया। वे गंगा सभा के कार्यालय में पहुंची जहां स्वागत सचिव प्रदीप झा और जितेंद्र विद्याकुल समेत अन्य तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत करते हुए गंगाजलि वा प्रसाद भेंट की।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में फिल्म निर्माता एकता कपूर ने कहा कि उनकी यह वेब सीरीज बहुत ही रोमांचक और रहस्यात्मक फिल्म है। यह दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। यह फिल्म दर्शकों को 1970 के जमाने की फिल्मों की याद दिलाते हुए उनके पापा जितेंद्र और अभिनेता अमिताभ बच्चन के दौर को भी ताजा करेगी। उन्होंने कहा कि गंगा की शरण में आकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस होता है। वे उत्तराखंड और गंगा के प्रति काफी जुड़ाव महसूस करती हैं। उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की तमाम संभावनाएं बताते हुए कहा कि उनकी बेव सीरीज की काफी शूटिंग उत्तराखंड में ही हुई है। अभिनेत्री माही गिल ने भी वेब सीरीज के बारे में बताया कि यह बहुत संभावनाओं वाली फिल्म है। उम्मीद है कि तीन करोड़ से भी ज्यादा लोग इसे देखेंगे। उन्होंने लोगों से इस फिल्म को ही नहीं बल्कि सभी फिल्मों को हिट कराने की गुजारिश भी की। एकता कपूर और माही गिल को देखने के लिए हरकी पैड़ी पर भारी भीड़ जमा हो गई। गंगा सभा के कार्यालय में सेल्फी और फोटो खिंचवाने के लिए भारी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

एकता को डराते हैं उत्तराखंड के बंदर और जूता चोर
हरिद्वार। पत्रकारों से वार्ता करते हुए फिल्म निर्माता एकता कपूर ने उत्तराखंड के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उत्तराखंड उन्हें बहुत अच्छा लगता है। लेकिन यहां बंदर बहुत हैं जो उन्हें डराते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि तीर्थों पर भी लोग अपराध और पाप करने से नहीं हिचकते। पिछले महीने भी वे उत्तराखंड आई थी। जहां गंगा आरती के दौरान उनके जूते किसी ने चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि मुंबई जाने के बाद उन्होंने वैसे ही जूते खरीदे। चोरी होने के डर से वे उन जूतों को पहनकर नहीं आई।
विज्ञापन

केदारनाथ के सवाल पर बोली अपहरण देखिए
हरिद्वार। पत्रकारों ने एकता कपूर से उनके चचेरे भाई अभिषेक कपूर द्वारा निर्मित विवादित फिल्म केदारनाथ और उसके देश व्यापी विरोध के बारे में प्रतिक्रिया जाननी चाही। एकता कपूर इस पर चुप्पी साध गई। उन्होंने कहा कि वे केवल अपहरण की सफलता की कामना लेकर हरिद्वार आई हैं। इसके अलावा कोई बात नहीं करेगी। उन्होंने केदारनाथ के नाम पर सिर्फ इतना कहा कि अपहरण देखिए और फिल्म को हिट कराइए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें