फांसी के फंदे पर लटककर युवक ने दी जान
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। इस आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सप्तऋषि चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मस्तराम गली में एक युवक के खुदकुशी कर लेने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तब तक परिजन बेल्ट के फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतार चुके थे। मृतक की पहचान साहिल गिरि (18) पुत्र यशवंत गिरि निवासी मस्तराम गली के रूप में हुई। बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन मोतीचूर रेलवे फाटक के पास चाय की दुकान लगाते है। रोजाना की तरह गुरुवार की रात को भी वह घर से बाहर ही थे। शुक्रवार सुबह जब वह लौटे तब शव लटकता देखा। बताया कि साहिल कभी-कभी ई रिक्शा चलाता था।