अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कर्नाटक में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। भाजपा के जिला मुख्यालय समेत कई स्थानों पर जश्न में डूबे भाजपाइयों ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव परिणामों ने सिद्ध कर दिया है की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुशासन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नेतृत्व चाहती है। इस मौके पर निवर्तमान मेयर मनोज गर्ग, जिला महामंत्री विकास तिवारी, नरेश शर्मा, कामिनी सडाना, योगेंद्र पाल रवि, विदित शर्मा, वंदना गुप्ता, राजेश शर्मा, राजेंद्र कटारिया, नरेंद्र श्रमिक, चंद्रकांत पांडे, नरेश शर्मा मौजूद रहे। सप्तऋषि मंडल के अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी और डा. श्यामलाल पुरी के नेतृत्व में भी मिठाई बांटी गई। इस मौके पर विनीत जौली, विदित शर्मा, डा.श्यामलाल पुरी और डा. प्रेम प्रकाश सतलेवाल, दीपांशु विद्यार्थी, संदीप गोस्वामी, अनुपम त्यागी, पवन सूरी, मुकेश पुरी, कुश दत्ता, गगन यादव, ललित पुरी, गुलशन भसीन, नरेंद्र श्रमिक, हिमांशु सरीन, बल्केश राजौरिया, गौरव सचदेवा, रवि जैन, हंसराज आहूजा, रवि प्रभारी, राकेश यादव, दिव्यम यादव, रवि चौहान आदि मौजूद रहे। भूपतवाला में रानीगली स्थित पूर्व पार्षद अनिल मिश्रा के कार्यालय पर शिवदास दूबे, बागेश्वर पांडेय, नरेश गिरि, हरीश, सतपाल, सुनील मिश्रा आदि ने कर्नाटक की जनता को बधाई दी।
मध्य हरिद्वार मंडल ने चंद्राचार्य चौक पर जश्न मनाया। इस मौके पर मुकेश कौशिक, मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना, उपाध्यक्ष मृदुल कौशिक, राजेश शर्मा, राजकुमार, सपना शर्मा, वंदना गुप्ता, किशन बजाज, आशीष चौधरी, दीपक टंडन, विजय ग्वाड़ी, सरोज जाखड़, संगीता गिरि, राकेश नौडियाल, सिद्धार्थ कौशिक, आदित्य बंसल, विवेक त्यागी, पवन दबे, श्याम बाबू , महेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।
दादूबाग कार्यालय में कनखल मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। इस मौके पर संदीप अरोड़ा, प्रेमशंकर पिंकी, उपेंद्र गुप्ता, हरिओम अनेजा, धीर सिंह पंवार, पुष्पराज कुशवाह, हरिओम मल्होत्रा, मनोज वर्मा, राजकुमार शर्मा, गौरव बांगा, रविंद्र गोयल, सुमितज्ञ् लखेड़ा, मनीष गुप्ता, विवेक कौशिक, हिमांशु राजपूत, कपिल बालियान, विनोद भारद्वाज, राहुल सिंह, सचिन, अनल गुप्ता, जेपी लोधी आदि शामिल हुए।
कर्नाटक जीत पर भाजयुमो के मंडल महामंत्री चंद्रकांत पांडेय के नेतृत्व में हरकी पैड़ी पर दुग्धाभिषेक किया। इस मौके पर विशाल गोस्वामी, विदेश चौहान, ईशु चौहान, सुनील, वात्सल पाल वासु, अजीत कुमार, शंकर शर्मा, राजकुमार, विशाल मूर्तिभट्ट, जितेंद्र पांडेय, अनिरुद्घ पांडेय, अजय पांडेय, प्रदीप सिंह, अनंत पांडेय, राहुल पांडेय, रणजीत पांडेय, सूरज मल्होत्रा आदि शामिल हुए।
शिवालिकनगर में भाजयुमो के रानीपुर मंडल के अध्यक्ष आलोक चौहान के नेतृत्व में कर्नाटक जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर प्रिंस लोहट, क्षितिज, गौतम, अमित पाठक, पंकज चौहान, तुषार गौड़, दिनेश, सुनील पांडे, आनंद सिंह नेगी, शशीकांत वशिष्ठ, प्रमोद सैनी, ब्रह्मपाल, सुरेश प्रजापति, सचिन गौतम, निशांत त्यागी आदि शामिल हुए।
कर्नाटक में भाजपा की जीत पर वेद मंदिर आश्रम में विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भी जश्न मनाया गया। इस मौके पर अश्वनी पाल, मिथिलेश शर्मा, विकास कुुमार, डा. सत्यकुमार, अमित सैनी, सतविंद्र, डा. बिजेंद्र, नाथीराम, श्रवण चौहान, पंकज, कैलाश रावत, मकेश कुमार, अंकित शामिल हुए।
भाजपा के जिला अध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कर्नाटक की जीत केंद्र की जन उपयोगी योजनाओं पर जनता की मोहर है। इस अवसर पर विकास तिवारी, रोहित साहू, आशुतोष शर्मा, संदीप गोयल, राजीव भट्ट, हरीजीत सिंह, प्रदीप कालरा, सागर गोयल, नितिन चौहान, राव जमीर, देवेंद्र प्रजापति, लव शर्मा, देवेंद्र चावला, सुनील प्रजापति, विनोद चौहान, मोहित वर्मा, पवन कुमार शर्मा, मयंक शर्मा, पवन रस्तोगी, इनाम साबरी, अश्वनी आदि मौजूद थे।.