फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून की तर्ज पर रात में सभी शहरों में होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि इस साल बरसात में जलभराव की समस्या से लोगों को न जूझना पड़े इसके लिए सभी निकायों के अधिकारियों को समय से प्रभावी प्रबंध करने होंगे। उन्होंने देहरादून की तर्ज पर सभी निकाय क्षेत्रों में रात में भी बाजारों और सड़कों पर सफाई कराई जाएगी। वे खुद और प्रभारी मंत्री भी इस सफाई कार्य का निरीक्षण करेंगे। कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
मदन कौशिक मंगलवार की शाम जिले के नगर निगमों, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के प्रशासकों के साथ सीसीआर में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले को केंद्र सरकार की स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल लाने के लिए सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करना होगा। उन्होंने रात में भी सड़कों और बाजारों की सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रात में सफाई व्यवस्था का प्रयोग देहरादून और हरकी पैड़ी पर सफल रहा है। इसे अन्य स्थानों पर भी अमल में लाया जाएगा। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि निकायों द्वारा रात्रि सफाई व्यवस्था का जायजा वह खुद करेंगे। साथ ही जिले में आने वाले सभी मंत्री और प्रभारी मंत्री भी बाजारों में जाकर समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी निकाय यह सुनिश्चित कर लें कि शहरों में जलभराव की समस्या नजर न आए। रानीपुर मोड़ पर होने वाले जलभराव को मानसून से पूर्व ही बीएचईएल से आने वाले पानी को रोकने के लिए बीएचईएल द्वारा बनाए गए तालाबों की सफाई और खुदाई नगर निगम अभी से शुरू कर दें। इस पानी के बहाव का रुख बदलने के लिए समय से कार्रवाई करने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि सभी निकायों के पास पर्याप्त बजट है यदि सफाई कार्यों के लिए किसी भी उपकरण यंत्र की आवश्यकता है तो समय से खरीद लें। संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने रुड़की क्षेत्र में एडीबी की ओर से चल रहे कार्यों की लचर गति पर कड़ी नाराजगी जताई । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि कि बुधवार को एडीबी के उच्चाधिकारियों की बैठक कर कार्य की धीमी गति के लिए जिम्मेदार अफसरों को चिह्नित कर उन्हें जानकारी दें। शहरी विकास मंत्री ने मलिन बस्तियों से टैक्स वसूली की प्रक्रिया को अधिकतम सरल बनाने के निर्देश दिए। टेलीफोन के वायर बिछाने में नियम और शर्तों के अनुरूप नहीं किए जाने की शिकायत के समक्ष की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने इन सभी कंपनियों को दी गई अनुमति तत्काल निरस्त कर दी।
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम के प्रशासक जिलाधिकारी दीपक रावत, एमएनए नितिन भदौरिया, रुड़की के एमएनए अशोक पांडे, एचआरडीए के सचिव बंशीधर तिवारी, निवर्तमान मेयर मनोज गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें