फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव कराने की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने शुरू की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी करने एवं चुनाव प्रक्रिया संबंधी तैयारियों को लेकर डीएम दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अधिकारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम दीपक रावत ने नगर निकाय निर्वाचन 2018 की अधिसूचना जारी होने से पहले निर्वाचन तैयारियों के संबंध में ंनिर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, नोडल अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन कर चुके व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से समय-समय पर जारी नियमों, दिशा निर्देश और संबंधित जानकारियों से अपडेट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों से कार्मिकों की सूची सीडीओ कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने कहा कि आरओ, एआरओ व नोडल अधिकारी अपने दायित्वों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर लें एवं जिन अधिकारियों की इस बार निर्वाचन में पहली बार ड्यूटी लगी है वह अधिक सतर्क रह कर काम करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी प्रशिक्षणों में के दौरान वह अवश्य शामिल हों। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव ड्यूटी में कोई भी अधिकारी अवकाश पर नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी शीघ्र शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें