फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर और सतपाल ब्रह्मचारी ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राजागार्डन में सड़क निर्माण और सफाई व्यवस्था को लेकर चार दिन से चल रहा दो युवकों का आमरण अनशन बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और मेयर मनोज गर्ग ने दोनों युवाओं को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस दौरान सतपाल ब्रह्मचारी ने मेयर पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चार दिन से राजा गार्डन में सुमित त्यागी और सागर सैनी आमरण अनशन पर थे। बृहस्पतिवार को एसओ कनखल अनुज सिंह अनशल स्थल पर पहुंचे और दोनों युवाओं से अनशन समाप्त करने और उनकी मांगों को लेकर बातचीत करने लगे। इसी बीच मेयर मनोज गर्ग एवं डा. विशाल गर्ग भी अनशन स्थल पर पहुंच गए। मेयर मनोज गर्ग ने अनशन कर्ताओं को सड़क निर्माण आदि मांगों के संबंध में तीन-चार दिन में कार्य शुरू करने का आश्वासन देते हुए उनको जूस पिलाकर अनशन समाप्त कर दिया। इसी बीच पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी भी अनशन स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दो-चार दिन में आचार संहिता लगने के बाद मेयर के कार्य कराने संबंधी आश्वासन पर तंज कसे। इसके बाद सतपाल ब्रह्मचारी ने भी अनशन कर्ताओं को जूल पिलाकर अनशन समाप्त करया। इस अवसर पर राजागार्डन वासी कुलदीप चौधरी, हिमांशु शर्मा, हितेश वालिया, संजय धीवान, डॉ. विशाल गर्ग, सुमित भाटिया, नितिन तेश्वर, शुभम अग्रवाल, नवीन त्यागी, सौरभ, हितेश कश्यप, आशीष गौर, विपिन त्यागी, शेखर गुप्ता, अनुज कश्यप, मीना, बबीता, रुबी, आंचल कुमारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें