फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की पुलिया दुरुस्त करने की मांग को किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

सीतापुर व्यापार मंडल के सदस्यों और क्षेत्र के नागरिकों ने सीतापुर के समीप मंडी मार्ग पर हाईवे अथॉरिटी और स्थानीय प्रशासन के के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अंडरपास पुलिया का समुचित निर्माण नहीं होने के कारण यहां होने वाली दुघर्टनाओं को रोकने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अंडरपास पुलिया तो बना दी गई। लेकिन, मार्ग से पुलिया की ऊंचाई काफी होने के कारण आए दिन दुघर्टनाएं हो रही हैं। व्यापार मंडल के महामंत्री अंकित चौहान ने कहा कि अंडरपास की ऊंचाई कम होने से आए दिन सीतापुर और सराय जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सब्जी मंडी से खरीदारी करने वाले लोग काफी संख्या में इस अंडरपास से होकर निकलते हैं। सब्जी लदे वाहन, ठेलियां, रेहड़े आए दिन पलटते हैं। लेकिन, कोई भी समाधान नहीं किया जा रहा है। सराय ग्राम प्रधान शकील अहमद ने चेतावनी दी कि हाईवे अथॉरिटी के जिम्मेदार अधिकारी अगर अंडरपास के मार्ग की सुध नहीं लेते हैं तो आंदोलन किया जाएगा। विकास कुमार और सुंदर उपाध्याय ने शासन प्रशासन पर जनता की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में अशरफ अली, अंकित पंवार, खलील अहमद, जयवर्द्धन कुमार, पंकज, सुमेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें