ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि हरिद्वार में व्यापार मंडल के नाम पर शनिवार को बहुत बड़ी महामिलावट हुई है, जिसको हरिद्वार का व्यापारी किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। एक बार फिर व्यापारी नेता एकता के नाम पर संगठित होने का नाटक कर व्यापारियों को गुमराह करने का काम करते हुए अपने निजी स्वार्थ साधना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 25 साल से व्यापार मंडल की राजनीति पर अवैध कब्जा करने वाले व्यापारी कभी अलग अलग होकर, कभी इकट्ठा होकर और कभी इस्तीफे का नाटक करके व्यापार मंडल मे अपना कब्जा बरकरार रखना चाहते है।