फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने तीन विधानसभा क्षेत्रों को कुंभ में शामिल कराने की उठायी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने कुंभ क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए रानीपुर, ज्वालापुर, हरिद्वार ग्रामीण तीन विधानसभा क्षेत्रों को कुंभ क्षेत्र में शामिल करने की मांग उठाई। इस दौरान निर्णय लिया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिवालिकनगर स्थित कार्यालय पर उक्रांद की बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश राजपूत ने कहा कि कुंभ क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए तीन विधानसभा क्षेत्रों को शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले 19 वर्षों से प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की सरकारें बारी बारी से शासन करती चलीं आ रही हैं, लेकिन दोनों सरकारों ने ही कुंभ क्षेत्र को बढ़ाने का कोई प्रयास नहीं किया और हमेशा क्षेत्र को नजर अंदाज किया है। राकेश राजपूत ने कहा कुंभ क्षेत्र को बढ़ाने को लेकर शीघ्र ही दल का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। उन्होंने कहा उक्रांद का महाअधिवेशन 13 और 14 अगस्त को हरिद्वार में होगा। अधिवेशन दल के संस्थापक स्वर्गीय डीडी पंत के 100वें जन्मदिवस को स्वर्ण जयंती दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बैठक में श्रम प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ, महामंत्री राजीव देशवाल, एमडी शर्मा, मुरलीधर तिवारी, मनोज कुमार, पूनम गुप्ता, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें