फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..पीसीएस: ज्वालापुर के नितिन सैन बने सीटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2016 में हरिद्वार के नितिन कुमार सैन का वित्त विभाग में वाणिज्य कर अधिकारी (सीटीओ) पद पर चयन हुआ है। नितिन ने कड़ी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

ज्वालापुर क्षेत्र में गोल गुरुद्वारा निवासी धर्मपाल ठेकेदार के तीन पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र नितिन सैन का पीसीएस में सीटीओ पद पर चयन हुआ है। नितिन सैन ने बताया कि उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई भेल स्थित बाल मंदिर सेक्टर एक से की। इसके बाद ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून से इलेक्ट्रानिक्स ब्रांच से बीटेक 2010 में उत्तीर्ण किया। बीटेक करने के बाद नितिन ने पीसीएस की तैयारी शुरू कर दी। नितिन पीसीएस-2015 के एग्जाम में शामिल हुआ, लेकिन मैंस क्लियर नहीं हो सका। इसके बाद फिर से दिल्ली पहुंचकर तैयारी शुरू की और पीसीएस-2016 का एग्जाम दिया। जिसमें उसका चयन वाणिज्य कर अधिकारी (सीटीओ) के रूप में हुआ है। नितिन की माता राजकुमारी सभासद रही और वर्तमान में उनका बड़ा भाई अनुज सिंह पार्षद है। परिवार में उसका मंझला भाई अरुण कुमार और भाभी डेंटिस्ट है। भाभी सरकारी डॉक्टर है। नितिन ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए प्रतिदिन से 5 से 8 की पढ़ाई की और परीक्षा समय में 14 घंटे तक पढ़ाई की। इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, मेयर अनीता शर्मा, कुंवर बाली, अंकित अग्रवाल, हन्नी चौधरी, उपहार चौधरी, सुनील कुमार, विक्रम भुल्लर, सतविंद्र सिंह, सुमित तिवारी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें