फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केआरएल ने सफाई शुल्क में 67 फीसदी की बढोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। केआरएल कंपनी ने मासिक सफाई शुल्क (यूजर चार्ज) में 67 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने सीधे 30 रुपये के मासिक शुल्क को बढ़ाकर सीधे 50 रुपये कर दिया है। इस बढ़ोतरी के खिलाफ नगर निगम के पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान ने नगर आयुुक्त ज्ञापन देकर विरोध किया है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी के संग्रहकर्ता ने मई माह में लिए गए शुल्क की रसीद भी नहीं दी। जब जून माह की रसीद देने पर मई की रसीद मांगी गई तो उसने जून की रसीद के पीछे ही मई के 50 रुपये भी लिख दिए। उन्होंने इसका सफाई शुल्क घोटाला बताते हुए जांच कराने की मांग की है। केआरएल की कूड़ा निस्तारण की सेवा संतोषजनक नहीं हैं। इसके बावजूद उसको 67 प्रतिशत शुल्क बढ़ाने की इजाजत दी गई है। इसके लिए बोर्ड की भी अनुमति नहीं ली गई है और पार्षद व मेयर भी चुप्पी साधे हैं। कंपनी पर श्रम कानूनों का उल्लंघन करने का पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया है। केआरएल के महाप्रबंधक मनोज शर्मा ने इन आरोपों के संबंध में बताया कि नगर निगम के साथ जो अनुबंध है उसमें प्रतिवर्ष 10 फीसदी यूजर चार्ज बढ़ाने का प्रावधान हैं। जिसके हिसाब से पहले वर्ष में 30 के 35 रुपये, फिर 42 रुपये और अब अप्रैल से 50 रुपये किए गए हैं। मई माह की यूजर चार्ज की रसीद नहीं देने की उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
--------------
केआरएल की ओर से अनुबंध के मुताबिक प्रदत्त सेवाओं की जांच की जा रही है। सेवाएं संतोषजनक नहीं होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यूजर चार्ज बढ़ाने का प्रावधान अनुबंध में है, लेकिन यूजर चार्ज लेकर उपभोक्ता को रसीद नहीं देना गंभीर मामला है। इसकी जांच कराकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कंपनी को अपनी सेवाएं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन एवं हथालन नियमावली 2000 के अनुसार देनी होगी। कंपोस्ट प्लांट की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नुपूर वर्मा प्रभारी नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें