फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट व्यवसाई ने लगाई फांसी, स्टोन क्रशर स्वामी पर जड़े आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम लक्सर के रहने वाले एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी का शव पेड़ पर झूलता मिला। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में एक स्टोन क्रशर स्वामी पर सवा करोड़ की रकम अदा न करने के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है।
बृहस्पतिवार की शाम काठापीर मार्ग से कुछ दूरी पर जंगल में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव रस्सी के फंदे के सहारे झूलता हुआ मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। मृतक की पहचान राजकुमार (40) निवासी गांव ढांढेकी लक्सर के रूप में हुई। उसकी कार भी घटनास्थल के पास ही बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब शव को नीचे उतारकर कपड़ों की तलाशी ली तब एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा था कि उसने एक स्टोन क्रशर स्वामी ने उसकी सवा करोड़ की रकम देनी है, लेकिन वह बार बार टाल मटोल कर रहा है। उसने अपने बच्चों से भी माफी मांगी है और अधिकारियों से उसे न्याय दिलाने की बात भी लिखी है। सीओ लक्सर राजन सिंह ने बताया कि स्टोन क्रशर का स्वामी ज्वालापुर क्षेत्र का निवासी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की तहरीर मिलने पर स्टोन क्रशर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें