फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल में पीएचडी की 193 सीटों पर पांच गुने आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिले के लिए 193 सीटों पर 1282 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। जबकि दो विषयों में पीएचडी के लिए एक भी छात्र ने आवेदन नहीं किया है। प्रवेश परीक्षा आठ जुलाई को होनी है।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर मुकेश रंजन वर्मा ने बताया कि विवि प्रशासन ने 24 विषयों में पीएचडी की 193 सीटों पर अभ्यर्थियों से 20 जून तक आवेदन मांग थे। 22 विषयों में पीएचडी की रिक्त सीटों के लिए 1282 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रबंधन विषय में पीएचडी की दस सीटों पर सर्वाधिक 134, इसके बाद कंप्यूटर साइंस की 35 सीटों पर 110 अभ्यर्थियों ने पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन पत्र जमा कराए हैं। जबकि रसायन और गणित विषयों में पहली बार शुरू की गई पीएचडी के लिए एक भी अभ्यर्थी ने आवेदन नहीं किया है। वहीं, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुकेश रंजन वर्मा ने बताया कि बीए, बीए ऑनर्स और एमए के विभिन्न विषयों में दाखिले के लिए 30 जून तक छात्र आवेदन पत्र जाम करा सकते हैं। प्रवेेश परीक्षा 18 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें