फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल विवि में इंजीनियरिंग, शारीरिक शिक्षा, फार्मा साइंस में पीएचडी शुरू

Tue, 18 Jun 2019 03:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

इंजीनियरिंग, शारीरिक शिक्षा और फार्मा साइंस (औषधि विज्ञान) विषयों में पीएचडी करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पहली बार इंजीनियरिंग, शारीरिक शिक्षा और फार्मा साइंस विषयों में पीएचडी शुरू की गई है। इस विषयों में पीएचडी के लिए छात्र 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्रों को पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुकेश रंजन वर्मा ने बताया कि इंजीनियरिंग भौतिक, रसायन और गणित के साथ छात्र कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विषयों में पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनके साथ ही विवि में पहली बार शारीरिक शिक्षा और फार्मा साइंस विषयों में पीएचडी शुरू की गई है। पीएचडी में एडमिशन के लिए छात्रों की प्रवेश परीक्षा आठ जुुलाई को होगी। प्रो. वर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली, हरिद्वार और लखनऊ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आंसर-की दस जुलाई को जारी कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दिनेश भट्ट ने बताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर छात्रों की संख्या 50 से कम होने पर परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया जा सकता है। छात्र विवि की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

18 विषयों में बढ़ाई आवेदन करने की अंतिम तिथि
विवि प्रशासन ने पीएचडी के 18 मुख्य विषयों में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। विवि प्रशासन ने इन विषयों में छात्रों से 10 जून तक आवेदन पत्र मांगे थे, जिसे बढ़ाकर अब 20 जून कर दिया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुकेश रंजन वर्मा ने बताया कि संस्कृत, वैदिक साहित्य, दर्शन, अंग्रेजी, हिंदी साहित्य, योग विज्ञान, प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व, मनोविज्ञान, प्रबंधन, भौतिकी, रसायन, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, जंतु विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी और शारीरिक शिक्षा विषयों में पीएचडी के लिए 20 जून तक छात्र अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें