फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएशन में मनपसंद विषयों के लिए माथापच्ची शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शहर के डिग्री कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ज्यादातर डिग्री कॉलेजों में प्रॉसपेक्टस की बिक्री चालू है। कुछ कोर्स स्व वित्त पोषित भी हैं, लेकिन ज्यादातर कोर्स में सीटें सीमित हैं, ऐसे में मनपसंद विषयों के लिए छात्र-छात्राओं में माथापच्ची शुरू हो गई है।
एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून नियत की गई है, जबकि चिन्यम डिग्री कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

महिला डिग्री कॉलेज कनखल और एचईसी डिग्री कॉलेज में एक जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके बत्रा के मुताबिक कॉलेज में मेरिट लिस्ट चस्पा करने का काम 15 जुलाई तक चलेगा। यहां प्रवेश प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू होगी और 22 जुलाई से कक्षा प्रारंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन

महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डा. शशि प्रभा ने बताया कि कॉलेज में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया इंटरमीडिएट के रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद शुरू कर दी गई है। एचईसी के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार के मुताबिक एचईसी पीजी कॉलेज कनखल में इस साल से कई नए पाठ्यक्रम शुरू हुए है। इनमें बीकॉम ऑनर्स, बीसीए, बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी, बीएससी माइक्रोबॉयोलॉजी, बीएससी फैशन डिजाइनिंग, बीएससी एनिमेशन मल्टीमीडिया और होटल मैनेजमेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें