हरिद्वार। गंगा दशहरा पर बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। वहीं, बड़ी संख्या में समाजसेवी संस्थाओं ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह छबील लगाकर शरबत वितरित कर पुण्य लाभ कमाया।
गणपति महोत्सव समिति पीठ बाजार, ज्वालापुर की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विवि के पास छबील लगाकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मीठा शरबत बांटा गया। सेवा के इस दरबार का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान सविंद कुमार, संजय वर्मा, राधे, नंदू, पंकज धीमान, अनुज गोयल, अवनीश प्रेमी, सुनील वर्मा, राधे, शोएाब अली, अरशद, सागर, संतोष, आराध्य, वर्मा, मंजू वर्मा, मोहनलाल, कन्हैया आदि ने सेवा कार्य किया।
वहीं, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास शिव मंदिर के बाहर वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की ओर से शरबत की छबील लगाकर लोगों की सेवा की गई। समिति के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुआई में सदस्यों ने दोपहर करीब तीन बजे के बाद लोगों की सेवा का क्रम जारी रहा। इस दौरान रोशनलाल सिंघल, धर्मपाल ठेकेदार, एमके गुप्ता, बाबूलाल सुमन, शिवचरण, एससी भास्कर, हरदयाल अरोड़ा, गुलाब राय, पीसाी धीमान आदि ने सेवकार्य में सहयोग किया।
मां गंगा जागृति सेवादल की ओर से भारत सेवाश्रम संघ देवुपरा में छबील लगाई। इस दौरान संरक्षक अनुज वालिया, अध्यक्ष अनुज जोशी, शैलेश डबराल, श्याम सिंह, अनुज बंथवाल, वीरु सोलंकी, अरुण सैनी, कमल, अनिल, अमित, अंकित प्रजापति, कमल, शर्मा, निखिल, अंकित, मोहित, शिवम, आदर्श, हिमांशी रहीं।