फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कनखल क्षेत्र के गांव जियापोता में कुछ शरारती तत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। आनन फानन में प्रशासन-पुलिस अधिकारियों ने नई प्रतिमा स्थापित कर ग्रामीणों के गुस्से को शांत किया।
विज्ञापन

सोमवार रात को शरारती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। मंगलवार सुबह छह बजे किसी ग्रामीण ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। इधर, भीमआर्मी के कार्यकर्ता और अनुसूचित जाति के कई संगठनों के प्रतिनिधि भी आए गए। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर सीओ कनखल बिजेंद्र दत्त डोभाल, एसओ हरिओमराज चौहान मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी जताई। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल लिया। सूचना मिलने पर एसडीएम कुसुम चौहान भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप था कि शरारती तत्वों ने जानबूझकर यह कार्य किया है और पांच माह पूर्व भी प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई थी। इधर, प्रशासन पुलिस अधिकारियों ने तुरंत ही नई प्रतिमा मंगवाकर स्थापित कराई, तब कही जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। मौके पर पहुंचे अधिवक्ता सतीश दाबड़े ने कहा कि प्रशासन को आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों को तलाश कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें