ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा डूब रहे हरियाणा के दो युवकों को शौकिया गोताखोरों ने बचा लिया। चौकी प्रभारी अजय शाह ने बताया कि घंटाघर के पास नहा रहे युवकों में से एक युवक बहाव की चपेट में आ गया। दोस्त को डूबता देख दूसरा युवक भी उसे बचाने के लिए आगे बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों युवक डूबने लग गए। इसी दौरान शौकिया गोताखोरों ने कूदकर युवकों को सकुशल निकाल लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवकों के नाम रामदीन और अजयवीर निवासी पानीपत हरियाणा है। एक युवक की हालत थोड़ी खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।