फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूवादी कार्यकर्ताओं का बहादराबाद थाने में प्रदर्शन

Mon, 20 May 2019 10:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने और एक पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा दूरभाष पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सैनी का आरोप है कि 17 मई को इब्राहिमपुर रोड पर एक टेंपो चालक और ट्रैक्टर चालक का ओवरटेक करने को लेकर झगड़ा हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और फैसला करने के लिए दबाव डाला।

उन्होंने एक दारोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस पर रविवार को युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पर प्रदर्शन को लेकर पहुंचे। थानाध्यक्ष राजीव उनियाल के समझाने पर सभी कार्यकर्ता लौट गए।
विज्ञापन


इस दौरान भाजयुमो के उपाध्यक्ष अजय प्रताप सैनी, लोकेश कश्यप, विशाल चौहान, विजय, संजीव चौहान, अभिमन्यु चौहान, भारत चौहान, आकाश चौहान, रोहित चौहान, संजीव पाल, आकाश सैनी, रविंद्र सैनी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें