फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स अड्डे के विरोध में उतरे व्यापारी, कांग्रेसी और कम्यूनिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
महानगर व्यापार मंडल का बस अड्डे को शिफ्ट करने का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। व्यापारियों ने मटके फोड़कर प्रदेश सरकार के इस फैसले का विरोध किया। बुधवार को व्यापारी और कांग्रेसी नेता ललतारौ पुल से हरकी पैड़ी तक भीख मांगकर एकत्रित धनराशि को भाजपा संगठन व राज्य सरकार को भेजेंगे।
महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने ऋषिकुल तिराहे पर मटके फोड़कर जन प्रतिनिधियों के खिलाफ रोष जताया। जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि यदि बस अड्डे का स्थानांतरण जबरन किया जाता है तो हरिद्वार में कई व्यापारी प्रकाश पांडेय बनने को मजबूर होंगे। अशोक शर्मा ने कहा कि बस अड्डा बाहर होने से हरिद्वार का व्यापारी भूखमरी के कगार पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि बस अड्डा शिफ्ट होता है तो शहर के लोग, व्यापारी एवं सामाजिक संगठन नगर निकाय चुनाव में ऐसे लोगों का विरोध करेंगे जो बस अड्डा शिफ्ट करना चाहते हैं।
विज्ञापन

ऋषिकुल व्यापार मंडल के व्यापारी नेता आशीष शर्मा, दीपक पांडे, तरुण व्यास ने कहा कि जिस जगह पर बस अड्डा स्थित है वह हरिद्वार, कनखल, उत्तरी हरिद्वार, ज्वालापुर का केंद्र है। इसी स्थान पर बस अड्डे का विस्तार करके हरिद्वार की जनता का हित करना चाहिए। यदि स्थानांतरण ही करना था तो कुंभ-2010 में आठ करोड़ की धनराशि खर्च क्यों की। इस मौके पर तेज प्रकाश शाहू, जितेंद्र चौरसिया, प्रीत कमल, आकाश भाटी, जतिन सोढी, मुकेश अग्रवाल, दलजीत सिंह, अमरदीप, रमेश अरोड़ा, शंभूनाथ शर्मा, अरुण राघव, प्रदीप मान, मुकेश शर्मा, मुकेश अग्रवाल, महेंद्र अरोड़ा, अजय वाधवा, राजेश सुखीजा, राजेश भाटिया, मदन लाल, कृष्णानंद, विनोद गिरि, दीपक मेहता, शिवकुमार राजपूत आदि शामिल हुए।
---------------
कांग्रेसियों ने बजाए ढोल मंझीरे
हरिद्वार। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मायापुर के कार्यकर्ताओं ने बस अड्डे को सराय में स्थानांतरित करने का विरोध करते हुए हरकी पैड़ी पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को जगाने के लिए ढोल मंझीरे व बर्तन बजाए। ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि बस अड्डे को शिफ्ट करने का निर्णय सरासर गलत है। हजारों लोग बस अड्डा शिफ्ट होने से प्रभावित होंगे। हरकी पैड़ी पर पहुंचने वाले यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने शहरी विकास मंत्री और मेयर पर जनता की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि इससे व्यापार चौपट हो जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, नकुल माहेश्वरी, अमृतलाल, ओमप्रकाश शर्मा, वीर गिरि, विपिन नेगी, हंसराज अरोड़ा, अभिषेक साहू, बादल गोस्वामी, सूर्यकांत, दिवेंद्र सिंह भट्टी, सूरज गुप्ता, साजन शर्मा, विक्की साहू, राजीव अरोडा, अभिषेक बिश्नोई, संदीप अग्रवाल, हरद्वारीलाल, मनीष नौटियाल, मनिंदर सिंह, राहुल चौधरी, जयंत कौशिक आदि शामिल हुए।
---------------
कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड भी उतरे मैदान में
हरिद्वार। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जनपद कमेटी ने बस अड्डे को स्थानांतरित करने की कोशिशों का घोर विरोध किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक से प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से हरिद्वार की भौगोलिक स्थिति को अवगत कराया। प्रदर्शन करने वालों में कामरेड महेंद्र जखमोला, आरसी धीमान, पीडी बलोनी, आरपी जखमोला, हरीश्चंद्र, कय्यूम खान, केके प्रसाद, उदयवीर सिंह, सुधीर कुमार, बृजेश कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

----------------
सराय में बस अड्डे के समर्थन में निकाली रैली
हरिद्वार। भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सराय में बनने वाले बस अड्डे का समर्थन किया। कार्यकर्ताओं ने कस्साबान से लेकर जटवाड़ा पुल तक रैली निकाली। प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हामी जमशैद खान ने कहा कि बस अड्डे के सराय में बनने से वहां लोगों को लाभ होगा। हरिद्वार वासियों को जाम से निजात मिलेगी तो कई लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग सराय और ज्वालापुर का विकास होना देना चाहते। इस मौके पर इदरीश मंसूरी, राव सलीम, सईद नेता, हाजी सत्तार, नवाज, अरशद कुरैशी, पप्पन कुरैशी, चौधरी हमीद कुरैशी, फरमान सिद्दकी, शादाब, सहराज शाह, सिकंदर शाह, हाफिज मंसूर, इमरान मंसूरी, हाजी मेहताब, तप्तन्नू, दानिश, विकास, रमेश, संदीप, जुल्फिकार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें