फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन कार्यक्रम में मदन कौशिक ने कांग्रेस पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
होली मिलन समारोह में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने कार्यकाल के दौरान हरिद्वार में डेरा जमाए रहे और विकास का एक काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उस दौरान जो काम हुए उन्हें दोबारा कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को शिवाजी पैलेस खन्नानगर में आयोजित होली मिलन समारोह में उन्होंने कांग्रेस को जन विरोधी करार दिया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कांग्रेस सरकार के चार साल के दौरान नगर निगम में कोई काम नहीं होने दिया गया। अब कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा के कार्यकर्ताओं पर डोरे डालकर उन्हें चुनाव में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने शहर को जलभराव को निजात तक नहीं दिलाई। जनता की पीड़ा पर कांग्रेस सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री से मिले, लेकिन वह नहीं तरसे। उन्होेंने कहा अब शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में जल निकासी को लेकर नया प्लान तैयार हुआ है, जिसे शीघ्र ही धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेली। मंच संचालन अन्नू कक्कड़ एवं पार्षद राजेश शर्मा ने कहा किया। इस मौके पर नरेश शर्मा, मनोज कौशिक, एकता सूरी, मनीष गर्ग, राकेश गौड़, रवि जैसल, सौरभ शर्मा, मृदुल कौशिक, वंदना गुप्ता, रामेश्वर, सपना शर्मा, राजकुमार, सुरेश गुलाटी, कामनी सडाना, गौरव कर्णवाल, पारुल चौहान, दीपक टंडन, सिद्घार्थ कौशिक, आदित्य बंसल, मनप्रीत, पुष्पांजलि, गोमती मिश्रा, दिव्या अवस्थी, मंजू शर्मा, विवेक उनियाल, गोपाल शर्मा, निलाभ मिश्रा, हैदर नकवी, विकास तिवारी, विमला, राकेश नौटियाल, सुशील चौहान, बाबर खान, अनिल कुमार, मनोज गौतम, सतेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें