फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31वीं वाहिनी पीएसी के नाम रही स्पोर्टस मीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में चल रही दो दिवसीय अंतर पुलिस मॉडर्न स्कूल स्पोर्ट्स मीट में जीत का सेहरा 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सर बंधा। वहीं दूसरे स्थान पर देहरादून पुलिस मॉडर्न स्कूल के खिलाड़ी रहे। सोमवार को समापन अवसर पर सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दिपाली देहरादून प्रथम, प्रियांशी रूद्रपुर द्वितीय और काजल रोशनाबाद तृतीय रहीं। वहीं बालक वर्ग में नीरज रुद्रपुर प्रथम, मयंक रोशनाबाद द्वितीय और तीय अंकत रुद्रपुर तृतीय रहे।
दो सौ मीटर की दौड बालिका वर्ग में गीता रुद्रपुर प्रथम, सलोनी रोशनाबाद द्वितीय एवं आकांक्षा 40वीं वाहिनी तृतीय रहीं। जबकि बालक वर्ग में लक्ष्मण देहरादून प्रथम, हिमांशु रुद्रपुर द्वितीय एवं हेमंत 40वीं वाहिनी तृतीय रहे।
विज्ञापन

सौ मीटर रिले रेस बालिका वर्ग मे पुलिस माडर्न स्कूल 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर प्रथम , पुलिस माडर्न स्कूल रोशनाबाद द्वितीय एवं पुलिस माडर्न स्कूल देहरादून तृतीय रहे।
चार सौ मीटर रिले रेस बालक वर्ग में पुलिस माडर्न स्कूल 40वीं वाहिनी प्रथम , पुलिस माडर्न स्कूल 31वीं वाहिनी द्वितीय एवं पुलिस माडर्न स्कूल देहरादून तृतीय रहे।
फुटबाल मैच में 40वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर को दस-शून्य से हराकर विजेता का ताज अपने नाम किया।
खो-खो में पुलिस माडर्न स्कूल 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ने पुलिस माडर्न स्कूल देहरादून को 33 - 04 से पराजित किया।
बालक सीनियर वर्ग बैडमिंटन में पुलिस माडर्न स्कूल देहरादून के मो फरदीन ने पुलिस माडर्न स्कूल 31वीं वाहिनी पीएसी के हिमांशु को 21 - 05 से धूल चटाई। बालक जूनियर वर्ग बैडमिंटन में पुलिस माडर्न स्कूल देहरादून के शूूरवीर ने पुलिस माडर्न स्कूल 40वीं वाहिनी के विवेक को 21 - 08 से शिकस्त दी।
बालिका सीनियर वर्ग बैडमिंटन में देहरादून की प्रीति ने पुलिस माडर्न स्कूल 40वीं वाहिनी श्वेता को 21 - 09 से हराया।
बालिका जूनियर वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुलिस माडर्न स्कूल देहरादून की अंजली ने पुलिस माडर्न स्कूल 40वीं वाहिनी की ऐना को 21 - 14 से हरा दिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की टीम को सर्वोत्तम टीम के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ-साथ खेल खेलने की बात कही। इस अवसर पर सेनानायक रोशनलाल शर्मा, उपसेनानायक प्रवेद्र डोबाल, सहायक सेनानायक उत्तम सिंह नेगी, सहायक सेनानायक मोहम्मद इकबाल फतेह, समेत अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें