IIबिजली बिलों का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों पर ऊर्जा निगम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। क्षेत्र के कई गांव में चेकिंग अभियान चलाकर 149 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। 8.70 लाख बकाया वसूला है।
I
I
I
Iबहादराबाद उप खंड अधिकारी अमित तोमर ने बताया कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटने के साथ ही कैंप लगा कर बिजली के बिल जमा करा रहा है। क्षेत्र के 32, सलेमपुर में 36, सहदेवपुर में 43, रोशनबाद में 38 कनेक्शन काटे गए। पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज कराए गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी अमित तोमर, जेई सन्नी, सुमित, शिवानी, पारस, स्वीटी आदि शामिल रहे।I