फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की केंद्र सरकार ने उतराखंड का किया समुचित विकास: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा के प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहाड़ और हरियाली बचाने के साथ हजारों करोड़ की विकास योजनाएं संचालित कराई। हरिद्वार जिले में भी विकास की गंगा बहाई।
विज्ञापन

शनिवार को पांडेवाला में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय और तराई क्षेत्र के किसानों हाथ मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने 3340 करोड़ का कृषि पैकेज दिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों से जीतकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। लोकसभा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कोई भी ताकत केंद्र में भाजपा सरकार बनने से नहीं रोक सकती।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि महागठबंधन का गठन पीएम नरेंद्र मोदी की राह रोकने का नाकाम प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण के विरोधी थे। कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी ने हरिद्वार को उत्तराखंड में शामिल करने का भी विरोध किया था। लेकिन अब वही हरिद्वार लोकसभा से दावा ठोक रहे हैं। इस दौरान अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली, चेयरमैन राजीव शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, मंडल अध्यक्ष आलोक चौहान, धर्मेंद्र बिश्नोई, किरण सिंह, नितिन चौहान, पूनम चौहान, कमल जौरा, राजकुमार अरोड़ा, उज्ज्वल पंडित, देवकी नंदन पुरोहित, अशोक त्रिपाठी, मनोज सिखौला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें