फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील तोड़ना साबित होने पर होगा मुकदमा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शंभू आश्रम भूपतवाला में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की सील तोड़कर अवैध निर्माण की जांच शुरू हो गई है। प्राधिकरण की सील तोड़कर अवैध निर्माण होना पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यस्तता के चलते कई क्षेत्रों में बड़े अवैध निर्माण शुरू किए गए हैं।
विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को अवैध निर्माण बढ़ने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दो अवर अभियंता को अवैध निर्माण की निरीक्षण रिपोर्ट तलब की है। प्राधिकरण सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि दो अवर अभियंता को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा गया है, जिन्हें अवैध निर्माण चिह्नित करने पर लगाया गया है। भूपतवाला क्षेत्र में कई बड़े अवैध निर्माण चल रहे हैं जिनकी निरीक्षण रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक ही उपलब्ध कराने का निर्देश उपाध्यक्ष ने दिया है। उन्होंने बताया कि ललतारौ पुल के पास, रानीपुर मोड़ क्षेत्र में भी अवैध निर्माण की जानकारी मिली है। भूपतवाला में भागीरथीनगर, बिरला फार्म, सत्य विहार कालोनी, भारतमातापुरम, जसविंदर एन्क्लेव, रानीगली, शिवनगर, मुखिया गली, ऋषिकुल, कनखल, जगजीतपुर और नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों में जबरदस्त अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। सचिव ने बताया कि अवर अभियंताओं से निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर उपाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी और उनके आदेशानुसार अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टावर सील करने गई टीम बैरंग लौटी
बसपा कार्यालय के पास टिहरी विस्थापित कालोनी में एक अवैध तरीके से बने मोबाइल टावर को सील करने गई हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। सचिव ने कालोनी के लोगों की शिकायत पर सुधीर शुक्ला के मकान में लगे टावर को सील करने प्राधिकरण की टीम भेजी थी। जिस मकान में टावर लगा है उसमें एक महिला किरायेदार है। अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा ने बताया कि महिला ने गेट नहीं खोला, जिससे टावर को सील नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें