ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार की ओर से अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत बृहस्पतिवार को कर्नाटक और उत्तराखंड के सौ युवाओं के दल ने हरिद्वार के धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। साथ ही हरकी पैड़ी पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत कर्नाटक से 50 और उत्तराखंड के हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और देहरादून के 50 युवाओं का दल ने हरिद्वार पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को दल ने विभिन्न धार्मिक स्थलों सहित हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड का भ्रमण किया। राजीव तोमडिया, कमला जोशी और प्रदीप झा ने युवाओं के दल को हरकी पैड़ी की इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। जिला युवा समन्वयक अंकिता ने कहा कि 15 दिवसीय अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान के अंतर्गत एक दूसरे राज्य की संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। कार्यक्रम में मनोज सिराई, रजत शर्मा, धर्म सिंह रावत, मनीष, राहुल, प्रियमा आदि शामिल रहे।