फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव तक शिक्षा को पहुंचना विद्या भारती का उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। विद्या भारती अखिल भारतीय संस्थान की ओर से ग्राम कार्यकर्ता सम्मेलन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर-2 रानीपुर में हुआ। इसमें 26 ग्रामों के 250 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

सम्मेलन का उद्घाटन संगठन के मंत्री जेएम काशीपति, प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजय पाल सिंह पटवाल, शिशु मंदिर के प्रदेश निरीक्षक सत्य प्रकाश बंगवाल, भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री डॉ. रजनीकांत शुक्ल और विद्या मंदिर के प्रबंधक नरेंद्र पाल ने संयुक्त रूप से किया। जेएम काशीपति ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक विद्या भारती की शिक्षा नीति को पहुंचाना है, ताकि शिक्षा के माध्यम से समाज का विकास हो सके। कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों को संस्कार, सभ्यता सिखाई जा सकती है। कहा कि आज अंग्रेजी माध्यम में अपने बालकों को पढ़ाने की होड़ है। किंतु जब शिक्षा, संस्कार और अनुशासन की बात की जाती है तो विद्या भारती के शिशु विद्या मंदिरों का उदारहरण दिया जाता है। पीतांबर सिंह ने बताया क विद्या भारती के विद्यालय देश ही नहीं विदेशों में भी भारतीय शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर रह हैं। संचालन डॉ. रजनीकांत शुक्ल ने किया। इस अवसर पर शेर सिंह रावत, नरेश कुमार चौहान, राम प्रकाश, सुनील चौहान, दीपक सिंघल, प्रवीण कुमार, तारादत्त जोशी, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, हरीश श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह, अंकुर वर्मा, मोनू जोशी, हेमा जोशी, कोमल श्रीवास्तव, कमलेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें