फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त हो

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता को समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने विवि प्रशासन पर छात्रों के हितों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। साथ ही जल्द मांग पूरी न होने पर अनशन सहित उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र मंगलवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति के नेतृत्व में कुलसचिव कार्यालय पर एकत्रित हुए। छात्रों ने कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता को समाप्त करने, गुरुकुल के छात्रों को सात प्रतिशत आरक्षण देने, पुस्तकालय में पर्याप्त संख्या में पुस्तकों की उपलब्धता करवाने, परिसर में राष्ट्र ध्वज लगवाने, स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की मांग करते हुए विवि प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी छात्र कुलसचिव से जाकर मिले और ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति ने कहा कि छात्रसंघ लंबे समय से मांगों को उठाता आ रहा है, लेकिन विवि प्रशासन आश्वासन देकर टालता आ रहा है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में पर्याप्त किताबें न होने के कारण छात्रों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र पहले भी मांगों को लेकर कई दिनों तक अनशन कर चुके हैं। यदि इस बार मांगों को नहीं माना गया तो सभी छात्र पूर्व की भांति आंदोलन करने का बाध्य होंगे। कुलसचिव ने छात्रहित में हर संभव सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में अक्षय सैनी, आदित्य गौड़, मयंक चौहान, कपिल कुमार, मनु प्रताप, शुभम पंवार, चिराग त्यागी, अमन, जतिन कुमार, प्रदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें