फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल ने किया प्रणव पण्डया के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। शांतिकुंज के प्रमुख डा.प्रणव पंडया का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने ललतारौ पुल चौक पर प्रदर्शन किया।
संगठन के जिला प्रभारी सुनील सेठी ने कहा कि प्रणव पंडया ने राहुल गांधी पर टिप्पणी कर अपनी ही छवि धूमिल की है। उनकी टिप्पणी से उनकी मानसिकता उजागर हो गई है। मतहानगर अध्यक्ष नितिन शर्मा ने कहा कि पंड्या को अपना बयान वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविबाबू शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने कहा कि प्रणव पंडया का बयान उनके व्यक्तित्व पर सवाल खड़े करता है। हम सुधरेंगे युग सुधरेगा का नारा देकर समाज को नई दिशा देने की बात करने वाला किसी की शक्ल पर ऐसी टिप्पणी करके क्या साबित करना चाहते हैं। सागर बत्रा एवं नितिन यादव ने कहा कि पंडया की ओर से अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगने तक उनका विरोध जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो सेवादल उनके खिलाफ कोर्ट भी जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में बीना शर्मा, नीलम शर्मा, अरुण प्रकाश राघव, पंकज माटा, राहुल चौहान, सचिन लूतिया, आकाश भाटी, नवीन चंचल, प्रीतकमल शर्मा, अतिश वर्मा, दीपक जोशी, अनादि शुक्ला, महावीर रूहेला, शिवम कौशिक, सुमित भाटिया, वसीम सलमानी, जितेंद्र सिंह, राजेश सुखीजा, प्रशांत शर्मा, जतिन सोढ़ी, अरुण गर्ग, दीपक सहगल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें