फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान हत्याकांड पर सवालिया निशान, मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार। बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुनील शर्मा हत्याकांड के खुलासे पर सवालिया निशान लगाते हुए इंद्रलोक आवासीय कालोनी समिति के बैनर तले कालोनीवासियों ने शांति-कैंडल मार्च निकाला। शिवालिक नगर चौक पर मृतक रिटायर्ड जवान को श्रद्धांजलि देते हुए हत्याकांड के मास्टर माइंड की गिरफ्तारी की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि हरिद्वार पुलिस मास्टर माइंड को दबोच नहीं पा रही है तो केस को सीबीआई को सौंप दिया जाए।
विज्ञापन

सिडकुल से सटी इंद्रलोक कालोनी के रहने वाले बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुनील शर्मा की कालोनी में ही बने सामुदायिक केंद्र के कमरे में गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक राजमिस्त्री वसीम को मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर पेश करते हुए दावा किया था कि उसी ने ही सुनील से निजी खुन्नस के चलते तीन भाड़े के हत्यारों से हत्याकांड को अंजाम दिलवाया था। लेकिन हत्याकांड के खुलासे पर परिजन लगातार सवाल खड़े कर रहे थे। बृहस्पतिवार को इंद्रलोक कालोनी में बने मंदिर पर एकत्र होकर परिजन, कालोनीवासी एवं क्षेत्रवासी जुलूस की शक्ल में शिवालिक नगर चौक पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि हत्याकांड का मास्टर माइंड राजमिस्त्री नहीं बल्कि कोई दूसरा व्यक्ति है। स्थानीय पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कातिलों ने परिजन की मौजूदगी में कुछ ऐसा बयान दिया था जिससे हत्याकांड के खुलासे पर सवाल खड़े हो गए थे। वक्ताओं ने कहा कि सुनील शर्मा का मोबाइल फोन, पर्स और घड़ी बरामद नहीं हुई। ऐसे में हत्याकांड का खुलासा होना नहीं माना जा सकता है। इस दौरान भाजपा नेता प्रेम चंद्र सैनी, मृतक का भाई मुकेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, देवपाल राठी, नरेश वालियान, विक्रम रावत, सीमा शर्मा, सरिता, किरण शर्मा, आरएस शुक्ला, गौरव भाटिया समेत अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें