फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ण्ण्ण्मौसम में छाए धूल के विषैले कणों से असहज हो उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। शहर और आसपास का मौसम दो दिन से दम घोंटने वाला बना है। वातावरण में छाई धुंध से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। दोपहर बाद ऐसी धुंध छाई कि सूर्य के दर्शन मुश्किल हो गए। शाम को धूलभरी हवा चलने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय मौसम साफ था। सुबह से चटक धूप निकली थी। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हुई और गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय वातावरण में अचानक बदलाव आया। चारों ओर ऐसी धुंध छाई कि मानो आसमान में बादल छा गए हों। सूरज के दर्शन नहीं हो सके। तीन बजे तक वातावरण में धूल के कण छा गए और सांस लेना मुश्किल हो गया। हवा न चलने से धूल के कण बढ़ते चले गए। चार बजे धूल कम नजर आने लगी, लेकिन वातावरण पीला-पीला नजर आने लगा। इससे कई लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ भी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें