फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को भाजयुमो नेताओं ने तहसील कराई तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
अपने पिता की भूमि को राजस्व भूलेखों में चढ़वाने की मांग को लेकर 17 अप्रैल से परिवार सहित धरने पर बैठे ग्रामीण को न्याय नहीं मिलने पर गुस्साये भाजयुमो कार्यकर्ताओं की तहसीलदार के साथ नोकझोंक हो गई। इसके बाद भाजयुमो नेता पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठ गए। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आश्वासन के बाद धरने से उठे।
हरिद्वार तहसील परिसर में 17 अप्रैल से राजेश कुमार अपनी पत्नी संगीता और बच्चों दीक्षा, हिमांशु, अभिषेक व प्रियांशु के साथ धरने पर बैठे हैं। पीड़ित परिवार की दस दिनों तक कोई सुनवाई न होने पर मंगलवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता तहसील में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। करीब घंटे बाद तहसीलदार सुनैना राणा उनके बीच पहुंची और मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही। मामला तहसीलदार की कोर्ट में होने पर सागर गोयल ने शीघ्र ही मामला निस्तारण को कहा। इस दौरान तहसीलदार के द्वारा मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नेताओं ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। जिस पर तहसीलदार भड़क गई और जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद नेताओं ने तहसील भवन के गेट पर बैठकर आवाजाही बंद कर दी। जिला महामंत्री नितिन चौहान ने कहा कि तहसील प्रशासन की मिलीभगत से पीड़ित परिवार को उसकी भूमि नहीं मिल पा रही है। इस मौके पर अजय प्रताप सैनी, विपिन चौहान, विक्रम भुल्लर, विकास पाल, कमल सैनी, रजत गौतम, शोभित गुप्ता, हिमांशु वर्मा, सचिनब गौतम, नवनीत पंडित, शुभम सैनी, विकास चौहान, नवनीत शर्मा, सन्नी पंवार, सतेंद्र, विनोद भारद्वाज आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
तहसील में बिजली पानी काटे
तहसील परिसर के भवन में रात दिन के पीड़ित परिवार के धरनास्थल से तहसीलदार ने पंखा भी उतरवा लिया। साथ ही वहां पर पानी की टोंटी को बंद करा दिया। पीड़ित परिवार को परेशान किया जा रहा है। पीड़ित राजेश कुमार ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी भूमि वापस नहीं मिली तो पूरा परिवार भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें