फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : बैसाखी पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पुण्यकाल आज

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बैसाखी पर श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित गंगा के कई घाटों पर पहुंचकर पुण्य स्नान किया। मेष संक्रांति का पुण्यकाल रविवार को सुबह 7.44 बजे से दोपहर बाद 2.08 बजे तक रहेगा। एक बार फिर से श्रद्धालु इस पुण्यकाल में स्नान करेंगे। शनिवार की भांति रविवार को भी गंगा के नियत घाटों पर देव पितृ कर्मकांड संपन्न होंगे।

विज्ञापन

हरकी पैड़ी पर सर्वाधिक श्रद्घालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मध्य हरिद्वार के कई घाटों पर सतपाल महाराज की अगुवाई वाले सद्भावना सम्मेलन में पहुंचे श्रद्घालुओं ने पुण्य स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने कुशावर्त घाट पहुंचकर देव संस्कार संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने पितृों के निमित्त भी कर्मकांड किया। चूंकि मेष संक्रांति का पुण्यकाल रविवार को सवेरे 7.44 बजे प्रारंभ हो रहा है।
 

इसलिए एक बार फिर से सुबह स्नान होगा। श्रद्धालु कर्ण छेदन, मुंडन और यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराएंगे। परंपराओं का निर्वहन करते हुए बहुत से किसान भी बैसाखी का जल भरने के लिए हरिद्वार पहुंचे। भगवान भास्कर मीन राशि त्यागकर मेष राशि में प्रविष्ट हो गए। मेष की संक्रांति पर्वतीय अंचलों में बहुत पवित्र मानी जाती है। इस दिन नए वस्त्र धारण कर श्रद्धालु कई प्रकार के धार्मिक कर्मकांड संपन्न कराते हैं। मेष संक्रांति के दिन नव प्रतिष्ठानों का शुभारंभ भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें