फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान शालू की टीम ने 12 अंकों से जीती कबड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

एसएमजेएन पीजी कॉलेज में खेलकूद विभाग की ओर से छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कप्तान शालू की टीम 44 अंकों के विपरीत 12 अंकों से विजयी रही।
एसएमजेएन पीजी कॉलेज में कबड्डी में बृहस्पतिवार को दो टीमों ने प्रतिभाग किया। टीम में कप्तान भारती, मानसी, निधि वंशिका यादव, भामिनी, नम्रता, राशि चौहान, प्रियल, शालू और सोनम तथा द्वितीय टीम में कप्तान शालू, शगुन चौधरी, अंजली शर्मा, कनुप्रिया सेन, निशा, प्रीति, वंदना, मिनाक्षी, ऐश्वर्या व कल्पना ने प्रतिभाग किया। कप्तान शालू की टीम 44 अंकों के विपरीत 12 अंकों से विजयी रही। विजेता टीम को प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा, डॉ. सरस्वती पाठक, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, मुख्य क्रीड़ा अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, क्रीड़ा अधीक्षक डॉ. सुषमा नयाल, विनय थपलियाल, डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा, अंकित अग्रवाल, क्रीड़ा प्रशिक्षक योगेश कुमार रवि, डॉ. लता शर्मा, निमिशा आदि ने शुभकामनाएं दी। निर्णायक की भूमिका का निवर्हन कपिल कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्षिक खेलकूद आज से
प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं 15, 16 और 17 मार्च को होगी। इसके तहत छात्र-छात्रा वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 मार्च को सुबह 10 बजे होगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें