ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
राजकीय कन्या इंटर कालेज, ज्वालापुर की एनएसएस इकाई के जमालपुर कलां स्थित पंचायत घर में शिविर के समापन पर रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। रंगोली बनाकर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि राजकीय कन्या इंटर कालेज मुंडाखेड़ा की प्रधानाचार्य विमला देवी ने कहा कि समाज सेवा में एनएसएस की विशेष भूमिका है। विभिन्न मुद्दों पर समाज में जनजागरूकता फैलाने में एनएसएस स्वयं सेविकाएं अपना योगदान करें। विद्यालय की मनोविज्ञान की प्रवक्ता सुषमा दास ने बौद्धिक सत्र में छात्राओं को संबोधित करते हुए उनकी बौद्धिक क्षमताओं को बताया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में भी हम अपने आर्थिक विकास को नए आयाम दे सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी मीना आहूजा ने बताया कि आठ मार्च से शुरू हुए शिविर में छात्राओं ने कई गतिविधियों में प्रतिभाग किया। जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण, गंगा स्वच्छता, शिक्षा, मतदान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पॉलिथीन उन्मूलन आदि के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुनेना, निशा, अफशा, गरिमा, काजल, अलीशा, अंजली, महिमा, अमिशा, भारती, पिंकी, खुशबु, खुशी, फिजा, गुलजार, धुली, महिला, मंजली, संतोषी, नेहा, प्रियांशी, राशी, प्राची, सुमिता, शालू शर्मा, सोनिया आदि छात्राएं मौजूद रहीं।