फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य और जल संस्थान ने कराए काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर के हज्जावान मोहल्ले में प्रदूषित पानी से डायरिया के मरीजों के मामले सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग मरीजों को दवा वितरित कर रही है। जल संस्थान भी लीकेजों की मरम्मत कराने में लगे हैं। वहीं नगर निगम ने साफ सफाई कराई।
सोमवार को जिलाधिकारी दीपक रावत के जनता दरबार में अरशद ख्वाजा की शिकायत के बाद से लगातार स्वास्थ्य विभाग और जल संस्थान की टीम हज्जावान मोहल्ले में कैंप कर रही है। सीएमओ डा. एचडी शाक्य ने निरीक्षण करते हुए लोगों की समस्या को देखते हुए प्रतिदिन कैंप लगाकर मरीजों को दवा वितरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बहादराबाद सीएचसी के डा. विवेक खन्ना ने शिविर लगाकर मरीजों को दवा वितरित की। डा. खन्ना ने बताया कि 22 मरीजों ने दवा ली और कई लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें डायरिया के बचाव बताए। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को पानी उबालने के बाद ठंडा कर पीने को सलाह दी।
विज्ञापन

जल संस्थान के एसडीओ मदन सेन ने लीकेज की मरम्मत करवाई। उन्होंने बताया कि कुछ घरों में प्राइवेट तरीके से लिए गए कनेक्शनों में लीकेज की अधिक शिकायत है। इसके साथ ही मोटर लगाकर पानी खींचने से अधिक समस्या सामने आ रही है। वहीं सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के एसएनए ने केआरएल को समय से कूड़ा उठाकर सफाई कराने को निर्देश। एसएनए ने केआरएल के अधिकारियों को कूड़ा उठाने में लापरवाही पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें