फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन रोका तो दफ्तर की जांच करने दौड़े साहब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने अपने दफ्तर में डेंगू का लार्वा तलाशने की खुद पहल करने के साथ ही अन्य विभागों के अफसरों से भी इस पहल में जुटने का आह्वान किया था। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों का वेतन रोकने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

बात वेतन रुकने पर आई तो सभी विभागाध्यक्ष अपने- अपने दफ्तरों की साफ सफाई के लिए दौड़े। तीन दिन में 18 विभागों के प्रमुखों ने फोटो समेत रिपोर्ट डीएम को उपलब्ध कराई है। इस दौरान उनके दफ्तर में कही भी डेंगू का लार्वा नहीं पाया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत ने अभियान चलाने वाले सभी 18 विभागाध्यक्षों का रोका गया वेतन जारी करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि जिलेभर में सभी सरकारी विभागों में ऐसा अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने तहसील और विकासखंड कार्यालयों में भी इस तरह का अभियान चलाकर यह तय करने के आदेश दिए हैं कि सरकारी विभागों में कहीं भी डेंगू का लार्वा न मिले। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पूरे जिले में डेंगू रोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन के स्तर पर कहीं भी डेंगू से निपटने में किसी भी तरह कर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें