फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने जताया दुष्कर्म पर रोष, की फांसी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोनकारी संघर्ष समिति ने उत्तरकाशी में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषियों को फांसी देने की मांग उठाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
सोमवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनकारी सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने उत्तरकाशी में हुए दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग करते हुए प्रशासन और शासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी ने कहा कि कानूनी में ढील के कारण महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन सरकार मौन है। केंद्रीय महामंत्री तेज सिंह रावत ने कहा कि एक तरफ पहाड़ पलायन और रोजगार की विकट समस्या से जूझ रहा है। वहीं दूसरी 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म ने एक और नई समस्या खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष जगत सिंह रावत, गोपाल जोशी, ख्याति सिंह रावत, देवेश्वरी गैरोला, सरोजनी जोशी, एसएस रावत, ओपी कुकरेती, भोपाल सिंह बिष्ट, अजब सिहं चौहान, विजय जोशी, हुकम सिंह रावत, महाराज सिंह असवाल, जेपी बडोनी, सरोजनी जोशी, सुशीला डंडरियाल, शशी जोशी, विमला चौहान, कमला नेगी, विमला रावत, खेमानंद सती, किशोर कुमार नैथानी, पान सिंह, प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें