फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में संगीत पर प्रतिबंध लगाना बर्दास्त नहीं होगा: यतीश्वरानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध का विरोध किया है। विधायक ने यात्रा की तैयारियों को लेकर एक तरह से प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दूसरी तरफ उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहाना की। यतीश्वरानंद ने प्रदेश सरकार को यूपी से सीख लेने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और पटरी मार्ग पर सुविधाएं चाक चौबंद नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए मात्र दस फीट की सड़क बनाकर करोड़ों शिवभक्तों को चलने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। उन्होंने कांवड़ पटरी पर प्रत्येक 500 मीटर पर शौचालय, स्नानघर बनाने और फुव्वारे लगाने को कहा। हरकी पैड़ी पर हेलीकाप्टर से फूल वर्षा करने की मांग शासन से की है। उन्होंने कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध लगाने का भी विरोध करते हुए कहा कि भगवान के संगीत के बिना कांवड़ यात्रा अधूरी रहती है। कांवड़ यात्रा देश की धरोहर, संस्कृति होने के साथ हिंदुओं का जुनून है, इसमें किसी भी प्रकार का प्रतिबंध मंजूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह हरिद्वार में यात्रा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें