फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखर को मिली बेल, अजित की भी रिहाई की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार। हरिद्वार में आतंक का पर्याय बने कुख्यात सुनील राठी के बेहद खास गुर्गे शूटर सचिन खोखर की बेल हो गई है। हालांकि स्थानीय जमानती न होने के चलते खोखर अभी पौड़ी जेल में ही है। खोखर की बेल होने से हरिद्वार पुलिस की पेशानी पर बल पड़ना तय है। वहीं, मुजफ्फरनगर की जेल में बंद राठी के एक दूसरे गुर्गे अजिज मखियाली की भी बेल होने की चर्चा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ माह पूर्व ही राठी का खास गुर्गा सचिन खोखर उस वक्त सुर्खियों में आया था जब गाजियाबाद की रहने वाली प्रेमिका शैवी के संग रुड़की में सात फेरे लिए थे। तब नैनीताल जेल में कैद रहे सचिन खोखर को शादी के बंधन में बंधने के लिए पैरोल मिली थी। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती में खोखर की शादी हुई थी। मूल रूप से तेजहेड़ा थापा मुजफ्फरनगर के रहने वाले सचिन खोखर को नैनीताल से पौड़ी जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। उस पर वर्ष पांच अगस्त 2014 में रुड़की जेल के बाहर गैंगवार कांड को अंजाम देने का आरोप है, तब गैंगवार में कुख्यात चीनू पंडित के तीन समर्थकों की मौत हो गई थी। उससे पूर्व वर्ष 2011 में रुड़की जेल के बाहर ही डिप्टी जेलर नरेंद्र खंपा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, तब भी सचिन खोखर की गिरफ्तारी हुई थी। हरिद्वार रुड़की की अदालतों में चल रहे मुकदमों में खोखर को नैनीताल हाईकोर्ट से बेल हो गई है। उसकी रिहाई में स्थानीय जमानती का मिलने का अड़ंगा लग गया है। दूसरी तरफ गैंगवार कांड के आरोपी अजित मखियाली की भी जमानत होने की चर्चा है। एसपी देहात मणिकांत ने खोखर को बेल मिलने की पुष्टि की है। वहीं अजित मखियाली को बेल मिलने की जानकारी होने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें