अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस के दामों में की जा रही बढ़ोत्तरी तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजी हाथों में बेचने के खिलाफ जुलूस निकालकर चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।
माकपा के जिला सचिव आरसी धीमान ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना की। कहा कि कर्नाटक में चुनाव होने के बाद एक बार फिर केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने वाली है। माकपा नेता ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार देश के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को निजी हाथों में बेच रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता पर बोझ बढ़ाकर कारपोरेट घरानों व धन्ना सेठों की तिजोरी भरी जा रही है और बदलें में उनसे भाजपा चुनावी फंड के लिए वसूली कर रही है। इस अवसर पर आरपी जखमोला, उदयवीर सिंह, अशोक चौधरी, सुमन राम बडोनी, इमरत सिंह, हरीश चंद, चंद्र सिंह रावत, क्यूमखान, कदम सिंह, ज्योति रंजन, राधाकृष्ण बडोनी, वसीम, बृजेश कुमार, सुधीर, कृष्णपाल, आदेश, राजकुमार, रामकुमार, संजीत, काकू, रोबिन, सुरेंद्र कुमार, श्रीचंद्र बुटोला, वीरेंद्र सेमवाल, सुभाष, बीके सिंह, अशोक चौधरी व वीरेंद्र नेगी आदि ने भाग लिया।