अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पशु ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी की रीढ है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पशुपालन का आह्वान किया।
गांव फेरूपुर में बुधवार को आयोजित पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथि विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि राज्य में पशुपालन को बढ़ावा मिलने से किसान खुशहाल होगा। सरकार ने पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू की है।
मुख्य विकास अधिकारी स्वाति भदोरिया ने सरकार की ओर से पशुपालकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रदर्शनी में आए पशुपालकों को सम्मानित किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बीसी कर्नाटक ने पशुपालकों को पशुओं को बीमारी से बचाव के उपाय बताए। प्रदर्शनी में फेरूपुर के अलावा धनपुरा, कटारपुर, चांदपुर, बिशनपुर कुंडी, बहादरपुर जट, पदार्था, घिस्सूपुरा आदि स्थानों के पशुपालक पशुओं को लेकर आए। इस मौके पर मंहत दर्शनदास कोठारी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनीपाल, ग्राम प्रधान मोहलड सिंह राणा, पूर्व प्रधान रामपाल सिंह, शुभम सैनी आदि लोग शामिल रहे।