फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्राचार्य चौक के बजाए भगत सिंह चौक पर खड़ी होगी गाडिय़ां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चंद्राचार्य चौक पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलने वाली है। पुलिस प्रशासन की ओर से भगत सिंह चौक के पास निशुल्क पार्क़िग की व्यवस्था की गई है। चंद्राचार्य के व्यापारियों ने एसएसपी की पहल का स्वागत किया है।
न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल स्थायी पार्किंग की मांग लंबे समय से कर रहे थे। आखिरकार कई वर्षों बाद उनकी मांग पूरी होने वाली है। चंद्राचार्य चौक के मुख्य मार्ग पर खड़े होने वाली गाड़ियों को अब भगत सिंह चौक के पास पार्क किया जा सकेगा। व्यापारियों के साथ ही आम शहरी भी पार्किग ेमें अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि व्यापारी लंबे समय से पार्किंग स्थल की मांग कर रहे थे। ज्यादा समय के लिए चौपहिया वाहन व दोपहिया वाहन खड़े करने की दिक्कतों से भी अब नि:शुल्क पार्किंग के जरिए छुटकारा मिलेगा। निर्णय के मुताबिक आधे घंटे से अधिक कांप्लेक्स के बाहर वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही व्यापारियों की सुविधा के मद्देनजर प्रत्येक दुकानदार को महज दो वाहनों के पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर यातायात निरीक्षक हितेश कुमार का कहना है कि भगत सिंह चौक मार्ग पर पार्किंग स्थल का सौंदर्यीकरण कर दिया गया है। इस मौके पर एसपी यातायात टीसी मंजूनाथ, व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक, सुनील गुलाटी, मुनीष गर्ग, आशीष चौधरी, प्रियव्रत गुप्ता, राहुल अग्रवाल, विक्रम सिद्धू, संजय शर्मा, ललित सचेदवा, सुरेंद्र अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संदीप कौशिक, योगेश वाधवा, विमल मल्होत्रा, तरुण गुप्ता, सचिन गुप्ता, विकास कुकरेजा, गगन कुकरेजा, सतपाल सिंह, प्रेम थापा, संजय द्विवेदी समेत कई व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें