फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में तीन सियारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर जिला मुख्यालय रोशनाबाद आ पहुंचे तीन सियारों की टूटे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। एक साथ तीन सियारों की मौत से टाइगर रिजर्व के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत सियारों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, फिर शवों को दफना दिया गया।
एआटीओ कार्यालय के पास सुबह के वक्त तीन सियारों के शव पउ़े देख राहगीरों ने
सिडकुल पुलिस को सूचना दी। राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पाया कि घटनास्थल के पास ही टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर सियारों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप कराकर तार को दुरुस्त कराया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने सियारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद गहरा गड्ढा खोदकर सियारों के शवों को दफना दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नोडियाल ने बताया कि सियारों की उम्र एक से लेकर तीन वर्ष के बीच थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें