ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट में तकनीकी खराबी आने से कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित रही। मशीनों को ठीक करने के लिए इंजीनियर भी भागदौड़ करते रहे।
हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में भूपतवाला में गरीबदासीय विद्यालय में ईवीएम में खराबी आ गई। मशीन को करीब घंटे भर में बदला जा सका। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुुभाषनगर बूथ संख्या 78 पर सुबह 11 बजे ईवीएम खराब हो गई। जिसे आधा घंटे बाद बदला जा सका। जियापोता में प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर 92 पर भी 11 बजे ईवीएम खराब हो गई, जिसे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने घंटे भर में बदल दिया। इन जगहों पर मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सराय, गुरुकुुल कांगड़ी विद्यालय विभाग में भी इस तरह की शिकायतें आई। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि 15 स्थानों पर ईवीएम बदलनी पड़ी। हरिद्वार विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी जगदीश लाल ने बताया कि कुछ स्थानों पर ईवीएम, वीवीपैट में तकनीकी खामी की शिकायत मिली थी, जिनकी सूचना मिलते ही ठीक कर गई या फिर बदला गया।