ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी एवं जिला जज विवेक कुमार भारती ने रोशनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। सुबह सबसे पहले तीनों अधिकारियों ने मतदान किया। वोट डालने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत और एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूडी ने जिलेभर के मतदान केंद्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। मतदान संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।