ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। छात्र-छात्राएं बढ़ी हुई तिथि के साथ आठ अप्रैल तक अपने आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को दस प्रतिशत का आरक्षण भी दिया जाएगा।
उत्तराखंड संस्कृत विवि ने बीएड की 50 सीटों पर बीते 26 जनवरी को आवेदन मांगे थे। लेकिन लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के चलते बीएड में प्रवेश के लिए आवेदनपत्र जमा करने और प्रवेश परीक्षा की तिथियों में परिवर्तन कर दिया गया है। उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि बीएड की 50 सीटों पर 11 मार्च तक आवेदन पत्र मांगे गए थे। इसी क्रम में प्रवेश परीक्षा का आयोजन सात अप्रैल को किया जाना था। कुलसचिव ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के चलते इन तिथियों परिवर्तन करते हुए बढ़ा दिया गया है। बढ़ी हुई तिथि के साथ बीएड में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं अब आठ अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा करा सकेंगे। इसके साथ प्रवेश परीक्षा का आयोजन अब दो जून किया जाएगा। कुलसचिव ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को दस प्रतिशत का आरक्षण प्रदान करते हुए उसका लाभ दिया जाएगा।