फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि स्वामियों को नगर पालिका भेजेगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका प्रशासन क्षेत्र में गंदगी से भरे भूखंड के मालिकों को नोटिस भेजकर सफाई व्यवस्था के साथ ही चाहरदीवारी करने के लिए कहेगा। निर्धारित समय पर चाहरदीवारी नहीं करने पर भूमि स्वामी के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।
शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के न्यू सुभाषनगर में कई खाली भूखंड गंदे पानी से भरे हैं। कई जगह नालियों पर अतिक्रमण हैं, तो कई नालियां टूटी हुई हैं। बैरियर नंबर आठ के पास भेल की जमीन भी गंदे पानी के तालाब में तब्दील हो गई है। कई खाली मैदानों को लोगों ने डपिंग जोन बना दिया है। कई बार सड़कें भी गंदे पानी से भरी रहती है। यही हाल टिहरी विस्थापित कालोनी का भी है।
विज्ञापन

टिहरी विस्थापित कालोनी में नालियों की पर्याप्त निकासी नहीं होने से नालियों का पानी सड़कों पर बहता है। रावली महदूद में भी खाली भूखंड गंदे पानी से भरे हुए हैं। गंदगी को लेकर कई बार लोगों में नोकझोंक भी होती है, लेकिन नगर पालिका की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब शिवालिक नगर पालिका नक्षेत्र में गंदगी से भरे भूखंडों को चिह्नित कर उनके स्वामियों को नोटिस भेजकर चाहरदीवारी करने के लिए कहेगा। इसके लिए कुछ समय दिया जाएगा। तय समय पर व्यवस्था नहीं करने पर भूमि स्वामी पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

खाली भूखंड बने हुए हैं गंदगी का गढ़
शिवालिक नगर पालिका के गंदगी से सबसे बुरा हाल न्यू सुभाषनगर का है। यहां खाली भूखंड गंदगी का गढ़ बने हुए हैं। अधिकांश खाली भूखंडों में चाहरदीवाररी नहीं होने से उनमें गंदा पानी भरा हुआ है। जबकि मुख्य मार्ग पर ही खाली भूखंड डंपिंग जोन बना दिए गए हैं। लोग आते- जाते यहंा कूड़ा फेंक देते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
गंदगी से भरे खाली भूखंड जल्द चिह्नित कर उनके स्वामियों को नोटिस भेजा जाएगा। जिसके तहत उन्हें प्लाट में चाहरदीवारी करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
-गुरमीत सिंह, ईओ शिवालिक नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें