फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि ने उद्योग जगत में किया नई क्रांति का सूत्रपात: बिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल का शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने भी पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को पारंपरिक हिमाचली टोपी पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर वार्ता हुई।
राजीव बिंदल ने आचार्य से पतंजलि योगपीठ की शाखा हिमाचल में भी स्थापित करने का आग्रह किया। कहा कि पतंजलि विभिन्न प्रदेशों में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और रोजगार के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। इतने कम समय में सफलताओं के परचम लहराकर पतंजलि ने उद्योग जगत में नई क्रांति का सूत्रपात किया है।
विज्ञापन

कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में भी पतंजलि ने नए आयाम स्थापित किए हैं। पतंजलि की आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्घति को वैश्विक स्वीकृति मिली है। पतंजलि के प्रयासों से किसान समृद्धशाली हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि का उद्देश्य नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना है। कहा कि पतंजलि सेवा के विविध कार्यों में संलग्न है। हिमाचल में पतंजलि योगपीठ की स्थापना से वहां की जनता को एक तरफ शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सेवाओं का लाभ मिलने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सुलभ होंगे। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में पतंजलि की क्रांति से हिमाचल प्रदेश के लाखों किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें